Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के लिटिल स्टार स्कूल में 'अभ्युत्थान' कार्यक्रम संपन्न:हर कक्षा के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया

    1 hour ago

    2

    0

    बलिया के सहतवार स्थित लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिक परिणाम समारोह 'अभ्युत्थान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह की उपस्थिति में किया।समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें आराध्या और ऋद्धि द्वारा सरस्वती वंदना, आयुष्मान, आशीर्वाद, ऋद्धि, आराध्या और आगमन द्वारा शिव रुद्राष्टकम शामिल थे। भूमि, श्रेया और उनके साथियों ने संगीत-गीत प्रस्तुत किया, जबकि यीशु, श्रेया, साक्षी, अविनाश आदित्य, समय, भूमि और विराज ने गणेश वंदना की। पल्लवी और आराध्या ने रासलीला तथा वंदिनी, आयुषी, शाश्वती, ऋषिका व अन्य ने 'बूंद-बूंद' की प्रस्तुति दी। आराध्या ने शिव तांडव और पल्लवी व तन्नू ने 'आरंभ है प्रचंड' पर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने भूत डांस, मोबाइल थीम, फैमिली थीम, कॉमेडी डांस, कल्चरल डांस, स्पीच और साउथ इंडियन डांस जैसी कई अन्य प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान शिक्षकों ने भी एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ विभिन्न गांवों से आए उनके अभिभावकों ने भी मंच पर नृत्य किया। छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के शीर्ष तीन छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है। उन्होंने बताया कि इसी थीम पर विद्यालय बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, रविनाथ तिवारी, नगर पंचायत सहतवार अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर नितिन केसवानी, अंशिका यादव, वाहिनी सिंह, नागेंद्र यादव, चांदनी सिंह, गुनगुन पाठक, दीपाली सिंह, सोनी सिंह, रिया सिंह, संजना सिंह और सतपाल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आराध्य और रिद्धि वर्मा ने किया, जबकि अरविंद कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी 3 गोलियां:युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, शराब पीने के दौरान विवाद
    Next Article
    आजमगढ़ में स्टंटबाजी करने वाली थार हुई सीज:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, जांच में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment