Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया को मिलीं 5 नई PRV गाड़ियां:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए किया रवाना

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया पुलिस को यूपी-112 सेवा के लिए पांच नई इनोवा पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियां मिली हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता पहुंचाना है। ये पांच नई चार पहिया पीआरवी वाहन यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आपातकालीन स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया दें और आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने "सेवा, सुरक्षा, संवेदना" के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और बेहतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। ये नई पीआरवी गाड़ियां बलिया के पांच थाना क्षेत्रों को आवंटित की गई हैं। इनमें दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाने शामिल हैं। इस कार्यक्रम में संजय वर्मा (अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया), दिनेश कुमार शुक्ल (अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी), उस्मान (क्षेत्राधिकारी नगर), अक्षय कुमार (क्षेत्राधिकारी यातायात/ यूपी-112 बलिया), रामवेलास (प्रतिसार निरीक्षक बलिया), निशात जमां खां (प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बलिया), उमेश सिंह (उ0नि0 परिवहन शाखा बलिया) और लालजी सिंह (उ0नि0 परिवहन शाखा यूपी-112 बलिया) सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटी की मौत:एटा के पिलुआ थाने के सामने हाईवे पर हुआ हादसा, ससुराल छोड़ने जा रहे पिता घायल
    Next Article
    अमरोहा में राशन घोटाला, ग्रामीणों का वीडियो साक्ष्य 'AI' बताकर:जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग, डीलर पर कालाबाजारी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment