Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 22 अप्रैल को रोजगार मेला:ट्रेनी ऑपरेटर, हेल्पर और अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय 22 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला सतनी सराय, तारा निवास गली, भृगु आश्रम स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विजन इंडिया सुब्रोश प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनी ऑपरेटर और हेल्पर के पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, अल्ट्रावेल्ट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु स्थित अपनी इकाई के लिए अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए भी 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की कैंपस चयन प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में रात 11 बजे बाद शराब बिक्री:सरकारी दुकान से अधिक दाम पर बेची जा रही शराब, वीडियो आया सामने
    Next Article
    मां शीतला का दरबार कोलकाता, बनारस के फूलों से सजा:बलिया में स्थापना दिवस पर उमड़ी भक्तों की भीड़, विशेष अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment