Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बेमौसम बरसात से गेहूं की फसल गिरी:आलू और फल-सब्जियों को नुकसान की आशंका; कुछ जगहों पर जलभराव

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया में शनिवार तड़के अचानक मौसम बदल गया। सुबह तीन बजे से तेज चमक व गरज के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें कई जगह गिर गईं। इस बेमौसम बरसात से किसानों को आलू, आम और लीची की फसलों को व्यापक नुकसान होने की आशंका है। किसानों के अनुसार, मार्च में ऐसी बारिश की उम्मीद नहीं थी। खेतों में आलू की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। बारिश के कारण कई जगहों पर आलू के पौधे पानी से भीगकर झुक गए या गिर गए हैं। इससे आलू के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसान राजेश ने बताया कि उन्होंने आलू की बुवाई सही समय पर की थी। अब फसल कटाई के करीब थी कि अचानक बारिश आ गई। उनका कहना है कि अगर दो-तीन दिन और बारिश हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। आम और लीची के बागों में लगे बौर (फूल) भी हल्की बारिश और हवा के साथ झड़ने लगे हैं, जिससे फलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को इस अचानक मौसम परिवर्तन का कारण बताया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और ठंडी हवाएं जारी रहने की संभावना जताई है। रिमझिम बरसात के कारण कुछ स्थानों पर हल्का जल जमाव भी देखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैरा नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:भुवनेश्वर में आयोजित चैंपियनशिप में शॉटपुट में आयुष वर्मा ने गोल्ड और अनमोल वशिष्ठ ने जीता ब्रॉन्ज
    Next Article
    प्रयागराज में ईद की नमाज सादगी के साथ अदा हुई:हजारों नमाजियों ने मांगी मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment