Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गैस एजेंसियों की मनमानी पर शिकायत:जन अधिकार मंच ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस संबंध में जन अधिकार मंच ने आवाज उठाई है। मंच के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा, जिसमें गैस एजेंसियों की अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। अतुल सिंह ने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। इसके कारण बुजुर्गों और महिलाओं को गैस गोदामों पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी उन्हें सिलिंडर मिलने की कोई निश्चितता नहीं होती। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गैस एजेंसियों के डिलीवरी कर्मी उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। यहां तक कि जो उपभोक्ता स्वयं गोदाम से सिलिंडर लेते हैं, उन्हें भी होम डिलीवरी चार्ज में कोई छूट नहीं दी जा रही है, जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। ज्ञापन में कुछ एजेंसियों द्वारा कम वजन के गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है, जिसे पूरी तरह अवैध बताया गया है। इसके अतिरिक्त, बिना सिलिंडर दिए ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भेजने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायतें भी सामने आई हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार समय पर गैस की होम डिलीवरी मिले। इस दौरान सभासद ददन यादव, यशवंत सिंह, हीरा जी, व्यापारी नेता प्रदीप रस्तोगी, एडवोकेट आशुतोष त्रिपाठी, राजीव यादव, अनिल कुमार और रविन्द्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू:कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव के लिए किया जा रहा प्रशिक्षित
    Next Article
    भदोही में शहीद दिवस पर तिरंगा यात्रा:मेरा युवा भारत ने स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह को श्रद्धांजलि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment