Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में जवान ने हर्ष फायरिंग की, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई गोली, दो बहनों की एक साथ आई थी बारात

    6 hours ago

    1

    0

    बलिया में बारात में डांस के दौरान एक असम राइफल में तैनात सुनील यादव ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली 8 साल के बच्चे के सीने में जाकर लगी। गोली लगने से बच्चे के सीने में छेद हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे की है। बच्चा पड़ोस की शादी में शामिल होने गया था। आरोपी जवान की दो भतीजियों की एक साथ बारात आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पार शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा में शुक्रवार को प्रेम यादव पुत्र रामलाल यादव की दो बेटियों की एक साथ बारात आई थी। बारात बिहार से आई थी। बारातियों का स्वागत किया जा रहा था और सभी लोग डांस कर रहे थे। कुछ लोगों ने डांस के दौरान हर्ष फायरिंग भी की। इसी में रामलाल यादव के दामाद सुनील यादव ने भी अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से दो फायर किए। फायरिंग में गोली पड़ोस में रहने वाले संजय यादव के बेटे वीर यादव (8) के सीने में जाकर लग गई। गोली लगने से बच्चे के सीने में छेद हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी जवान असम राइफल्स में तैनात है। बच्चा अपनी मां बिंदू, भाई युवराज और बहन राधा के साथ पड़ोस की शादी में शामिल होने आया था और सबके साथ डांस करने लगा। भाई-बहनों में वीर सबसे छोटा था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी तरह से शादी की रस्में पूरी कराई गईं और सुबह बारात विदा हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत हो गई। हर्ष फायरिंग करने वाला रिश्तेदार है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ---------------------------- यह खबर भी पढें दिल्ली के बीजेपी नेता ने ससुराल के बाहर जान दी:कानपुर में इंस्पेक्टर को वॉट्सएप किया, बोला- अब यूपी पुलिस न्याय करे दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने वॉट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसे पुलिस और परिवार वालों को भेजा। भाजपा नेता ने कहा यूपी पुलिस आप न्याय करना। मैं मरने जा रहा। बर्रा पुलिस को मिले ऑडियो में भाजपा नेता ने कहा- मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन ससुरालवालों ने मुझे मारने की पूरी प्लानिंग की थी। इन्होंने ऐसा व्यूह रचा कि मैं खुद सुसाइड कर लूं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सुल्तानपुर का रहने वाला था युवक, आरोपी चालक हिरासत में,
    Next Article
    गो संरक्षण केंद्र निर्माण में 1.5 करोड़ की अनियमितता:CDO के निरीक्षण में बाउंड्रीवाॅल मिली कमजोर, फर्श निर्माण में गड़बड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment