Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में मां को बचाने कूदे बीटेक छात्र की मौत:रस्सी टूटने से सिर टकराया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में बुधवार को एक घटना में मां को बचाने के प्रयास में एक बीटेक छात्र की जान चली गई। कुएं में गिरी मां को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बेटे की मौत हो गई। बड़सरी गांव निवासी छोटेलाल राम की पत्नी सुभावती देवी, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, बुधवार को घर से निकलकर गड़वार-रतसर मार्ग स्थित आरडी विद्यालय के पास पहुंच गई थीं। इसी दौरान वह अचानक पास के एक कुएं में गिर गईं। परिजनों ने सुभावती देवी को ढूंढना शुरू किया और उसी स्थान पर पहुंचे। वहां खेल रहे बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने कुएं से आवाज आने की बात बताई। परिजनों ने कुएं में देखा तो सुभावती देवी अंदर गिरी हुई थीं। इसके बाद सुभावती देवी के 23 वर्षीय बेटे मुन्ना ने मां को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। उसने रस्सी से मां को बांधकर ऊपर खींच लिया। जब मुन्ना को ऊपर खींचा जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और उसका सिर कुएं की दीवार से टकरा गया। इस हादसे में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ युवकों ने कुएं में उतरकर मुन्ना को बाहर निकाला। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बुधवार देर शाम मुन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि मुन्ना ने 2024 में लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई मन्नू राम दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा भाई विवेक इलाहाबाद में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। मुन्ना की चार बहनों में से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता एक निजी शिक्षक थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड प्रिंसिपल मां को सिलबट्टे से कूचकर हत्या:जौनपुर में भाभी-भतीजी को भी रॉड से पीटा, पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद किया
    Next Article
    राज्य नाट्य समारोह में हास्य नाटक 'दिल की दुकान':लखनऊ में मंचित, परिवार में सामंजस्य का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment