Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा संपन्न:कार्यकर्ताओं का सम्मान, भोजपुरी कलाकारों ने दी प्रस्तुति

    9 hours ago

    2

    0

    बलिया के चितबड़ागांव में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा का समापन और कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रोतागण मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि लगभग तीन महीने से चल रही यह पदयात्रा फेफना विधानसभा के हर गांव और हर घर तक पहुंची। इसका उद्देश्य मोदी जी और योगी जी की सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना, लाभार्थियों को धन्यवाद देना और शेष रह गई योजनाओं को सूचीबद्ध कर भविष्य में उन्हें पूरा कराना था। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलना-जुलना, उनके सुख-दुख में शामिल होना, उनका कुशल-क्षेम जानना और आशीर्वाद लेना इस पदयात्रा का निरंतर हिस्सा रहा है, जो फेफना विधानसभा में 2008-09 से लगातार चलता आ रहा है। तिवारी ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में बहुत काम हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पूर्व मंत्री ने फेफना के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चार साल का कार्यकाल मिला है, लेकिन पूरे विधानसभा में उनके द्वारा रखी गई एक भी ईंट नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जो कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए थे, आज तक वही चल रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक गोपाल राय तथा हरेंद्र सिंह सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम से पहले, पूर्व मंत्री ने नगर पंचायत कार्यालय से चितबड़ागांव कस्बे में पदयात्रा कर कार्यक्रम स्थल पर इसका समापन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, नागेंद्र पांडे, चेयरमैन अमरजीत सिंह, अंजनी सिंह,राकेश चौबे"भोला" सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कपंनी के अधिकारी के 1.56 करोड़ हड़पे:पूर्व कर्मचारी समेत 4 पर मुकदमा, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
    Next Article
    गोंडा में मां बाराही देवी मंदिर में भक्तों की भीड़:मुकुंदपुर शक्तिपीठ में सुबह से लंबी कतारें; नेपाल और आसपास जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment