Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं का प्रदर्शन:रिहायशी इलाके से दुकान हटाने को लेकर डीएम से की शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को ग्राम सभा परिखरा (नयी बस्ती) के निवासियों ने रिहायशी इलाके से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अपनी समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी बस्ती में कई वर्षों से शराब का ठेका संचालित है। उन्होंने बताया कि पहले जमीन मालिक से आग्रह करने पर ठेका हटाने की सहमति बनी थी। हालांकि, अब उसी स्थान के पास एक दूसरे प्लॉट पर घरों से सटाकर फिर से ठेके के लिए शेड बनाया जा रहा है। सड़क और घरों के पास खड़े होकर पीते है शराब शराब के ठेके के 100 मीटर के दायरे में सैकड़ों घर हैं। बहादुरपुर से परिखरा जाने का मुख्य रास्ता भी इसी जगह से गुजरता है, जिससे बच्चों और महिलाओं को दिनभर यहां से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि ठेके के पास सुबह से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे बच्चों और महिलाओं को डर लगता है और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शराब पीने वाले अक्सर सड़क और घरों के पास खड़े होकर शराब पीते हैं, आपस में बहस और गाली-गलौज करते हैं। शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच यत्र-तत्र फेंके जाते हैं, जिन्हें ठेके वाले इकट्ठा करके जलाते हैं, जिससे निकलने वाला प्रदूषित धुआं हवा में घुलता है। इसके अलावा, शराब पीने वाले अपनी बाइक, साइकिल और अन्य वाहन घरों के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे निवासियों को अपनी गाड़ियां निकालने में परेशानी होती है। टोकने पर वे अभद्रता करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेके के कारण लोग सब्जी और किराना की दुकानों पर जाने से कतराते हैं। ठेके के उत्तर और दक्षिण दिशा में थोड़ी ही दूरी पर मंदिर हैं, जहां पूजा-पाठ के लिए जाना भी मुश्किल हो गया है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए, ग्रामीणों ने जनहित, सामाजिक सुरक्षा, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब के ठेके को तत्काल यहां से स्थानांतरित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुड़िया कठेरिया बोलीं- औरैया में पुल-सड़कें बनवाई:विधायक का दावा- शेरगढ़ घाट पुल सबसे बड़ी उपलब्धि, 2028 में टिकट की दावेदारी करूंगी
    Next Article
    आगरा के धोबी की बगीची जमीन के लिए प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने कीर्तन कर की ताला खुलवाने की मांग, स्थानीय लोकेश गुप्ता पर जमीन कब्जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment