Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:260 शिक्षकों की ड्यूटी, 38,000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, थ्री लेयर चेकिंग

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई है। जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 38,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 260 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं। परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 05498-220830 और 05498-220235 जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से चाचा-भतीजी की मौत:इटावा में एक महिला गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    अमरोहा में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर दो पालियों में 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment