Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में युवकों ने 2 सिपाहियों को गिराकर पीटा, VIDEO:सड़क किनारे धक्का देकर गिराया, फिर लात-घूंसे मारे

    11 hours ago

    2

    0

    बलिया में डॉयल-112 के 2 सिपाहियों को 2 लड़कों ने सरेआम पीटा। लड़के ने पहले धक्का देकर सिपाही को गिराया, फिर उसे जमकर लात-घूंसे मारे। इस दौरान उसका साथी दूसरे सिपाही को पीटता रहा। यह देखकर भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित सिपाही थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला मामला नरही थाना क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… पुलिस ने बताया कि सिकन्दरपुर गांव के रहने वाले राघवेन्द्र रस्तोगी ने शुक्रवार सुबह 6.54 बजे पीआरवी को सूचना दी थी। कहा कि गांव के 2 युवक उनके पिता श्यामसुन्दर रस्तोगी के साथ मारपीट कर रहे हैं। पीआरवी टीम के कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक हेड कांस्टेबल रामभजन यादव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी आरोपी अरुण राय और अमित राय उर्फ गांगुली ने सिपाहियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। सिपाहियों ने बचने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाहियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक एक सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटने लगा। उसे मारने के लिए ईंट उठा लिया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह उनसे सिपाहियों को बचाया। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया- मारपीट की सूचना पर पीआरवी मौके पर गई थी। वहां पर 2 युवकों ने सिपाहियों से मारपीट की। आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR, नहीं मिले ठोस सबूत फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर मामले को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं हैं। जिसके बाद कोर्ट ने अब एफआईआर को रद्द कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनते ही उखड़ने लगी 23.64 करोड़ की सड़क:अलीगढ़ नगर आयुक्त ने फर्म पर लगाया 50 लाख का जुर्माना, डाला था अधिक पानी
    Next Article
    संभल में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:होटल से खाना खाकर लौटते समय हादसा, अलीगढ़ ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment