Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट:भदोही में तैयार सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित

    1 hour ago

    1

    0

    शुक्रवार सुबह भदोही में गरज-चमक के साथ बेमौसम रिमझिम बारिश हुई। इससे जहां तैयार सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं ने बारिश से बचने के लिए छतरी का सहारा लिया। मार्च महीने में तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादलों और अचानक हुई बारिश के कारण तापमान में लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को यह 35 डिग्री सेल्सियस था। बारिश का असर किसानों की तैयार सरसों की फसल पर पड़ेगा। किसान शंभू नाथ मिश्रा ने बताया कि सरसों की फसल पूरी तरह तैयार है। कुछ खेतों में बोझ बनाकर रखी हुई है तो कुछ मड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर बारिश तेज हुई तो सरसों की फसल बर्बाद हो जाएगी। मिश्रा ने कहा कि बेमौसम बारिश हमेशा किसानों के लिए हानिकारक साबित होती है। एक अन्य किसान विनोद मिश्रा ने बताया कि हल्की रिमझिम बारिश भी किसानों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर धूप निकल गई तो किसानों को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज बारिश होने पर किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैफई मेडिकल कॉलेज में मानसिक विक्षिप्त महिला मरीज से रेप:सफाईकर्मी कई महीनों से कर रहा था यौनशोषण, हुई 5 महीने की प्रेग्नेंट, HOD हटे
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का दर्शन, VIDEO:काशी में मंदिर के बाहर 1KM लंबी लाइन, माता का अद्भुत श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment