Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिन बताए बहन की शादी में गई पत्नी पर फायरिंग:पति ने खुद को गोली मारकर जान दी; आगरा से राजस्थान गई थी

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा से राजस्थान के भरतपुर शादी में गई पत्नी को पति ने गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पत्नी पति के बिना अनुमति के मायके अपनी बहन की शादी में शामिल होने गई थी। पति इसी बात से नाराज था। वह शुक्रवार दोपहर ससुराल पहुंचा। इसके बाद पत्नी को कमरे में ले गया। पहले पत्नी को गली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। वारदात के लिए पुलिस वहां पहुंची तो दोनों खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। कमरे में हथियार भी पड़ा था। घटना में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस पत्नी के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच क्या विवाद था, इसके बारे में परिजन को पता नहीं है। मामला शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे का भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… आगरा के बरुअर (खैरागढ़) निवासी राघवेंद्र की पत्नी राधिका का मायका भरतपुर के सिंघावली गांव में है। वह 30 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी। राघवेंद्र अपनी पत्नी के बिना अनुमति के मायके जाने से नाराज था। शुक्रवार दोपहर राधिका के चाचा की लड़की के शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राघवेन्द्र बाइक से ससुराल पहुंचा। शादी समारोह के बीच वह सीधे घर में घुसा और पत्नी को कमरे में ले गया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। कमरा बंद कर उसने पहले देसी कट्‌टा से राधिका की छाती में गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया। गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करके उसे भरतपुर के RBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत क्रिटिकल होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजन बोले- घर आते ही गोली मार दी परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधिका शादी में शामिल होने 30 अप्रैल को ही घर आई थी। जबकि राघवेंद्र आज दोपहर करीब 12 बजे आया था। आते ही उसने राधिका को लग्न के कार्यक्रम से बुलाया और एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसे गोली मार दी। राघवेंद्र खेतीबाड़ी करता था। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनका एक 3 साल का बेटा है। घायल महिला की परिजन शिवदेई ने बताया- घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। राधिका को उसके पति ने मायके जाने से मना किया था। इसके बावजूद वह मायके आई थी। इसी बात से वह नाराज था। गंभीर घायल राधिका को प्राथमिक इलाज के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक राघवेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसकी राधिका से करीब 4 साल पहले शादी हुई थी और दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- घटना में गोली लगने से राघवेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी राधिका गंभीर रूप से घायल हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा माना जा रहा है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी:बेचैनी के बाद बेहोश होने पर मेदांता लाए गए, इमरजेंसी में भर्ती
    Next Article
    मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती:MBBS डॉक्टर ने OT में नर्स से छेड़छाड़ की, मुंह में कपड़ा ठूंसा; हाथ बांधकर की अभ्रदता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment