Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के 400 गांवों में बिजली पहुंचाई:राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा बोले- सेवा का मौका मिला तो दरियाबाद को आदर्श विधानसभा बनाएंगे

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा से दो बार के विधायक और योगी सरकार में राजस्व मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दावा किया कि मैंने पिछले 9 साल के कार्यकाल में जिले के 400 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। क्षेत्र में बुनियादी विकास को गति मिली है। पुल, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं पर कई बड़े काम हुए हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राजस्व मंत्री ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : चार साल में आपकी विधानसभा में सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: 2017 के बाद दरियाबाद में कई बड़े विकास कार्य हुए। रामसनेहीघाट नगर पंचायत का गठन, स्टेडियम और बस अड्डा निर्माण, गोमती और कल्याणी नदियों पर कई पुलों का निर्माण कराया गया। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 4.5 किमी लंबे पुल का प्रस्ताव आगे बढ़ रहा है। दरियाबाद-टिकैतनगर बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का काम भी जारी है। करीब 400 गांवों में बिजली पहुंचाई गई और बाढ़ क्षेत्र में 30 किमी बांध को पिच रोड से जोड़ा गया। सवाल : 2027 में दोबारा मौका मिला तो क्या करेंगे? जवाब: रामसनेहीघाट क्षेत्र में करीब 250 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहित हो चुकी है। यहां उद्योग लगने से करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सवाल : नौ साल के कामकाज को 10 में कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। हमने नौ वर्षों में जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। कोशिश रही है कि दरियाबाद को जिले की आदर्श विधानसभा बनाया जाए। सवाल : 2027 में टिकट मिलने को लेकर कितने आश्वस्त हैं? जवाब: टिकट का फैसला पार्टी करती है। हमारा काम जनता की सेवा करना और जिम्मेदारी निभाना है। आगे भी यही प्रयास रहेगा। सवाल : दरियाबाद को अयोध्या का प्रवेश द्वार कहा जाता है, इसके लिए क्या योजना है? जवाब: अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार के पास भगवान राम के जीवन से जुड़ा एक सांस्कृतिक स्थल विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए करीब दो हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा:बिहार जा रही बोलेरो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच घायल
    Next Article
    जेसीबी ड्राइवर के आत्महत्या केस में पत्नी और सास गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment