Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में बर्फ विक्रेता का सिर धड़ से अलग किया:डर की वजह से कोई बचाने नहीं आया, पुलिस ने गांव की घेराबंदी करके पकड़ा

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने गए युवक की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। सिर और धड़ अलग-अलग करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… परसावल गांव में बबलू (25) आइसक्रीम बेचने आया था। बबलू पारा बेहटा गांव का रहने वाला था। उसका गांव घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर है। बिक्री के दौरान गांव के रहने वाले शंकर यादव (50) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोग डरकर भागे पहले मामूली कहासुनी हुई इसके बाद शंकर ने बबलू की पिटाई कर दी। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दौड़कर घर के अंदर से बांका निकाल लाया और बबलू पर कई वार कर दिए। इसके बाद बांके से सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सूचना मिलते ही एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। टीम ने गांव की घेराबंदी करके आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोभायात्रा में मेयर प्रमिला पांडेय ने बाजाया ढोल-नगाड़ा, PHOTO'S:कानपुर में बच्ची बनी मां काली, विधायकों ने उतारी रामलला की आरती
    Next Article
    बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौत:जाम में फंसने से देरी से पहुंचे कॉर्डियोलॉजी, नशे को लेकर हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment