Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में लगी आग, 18 झोपड़ी जलकर राख:जानवरों के साथ अनाज, बिस्तर और नकदी जली, लाखों का नुकसान

    11 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लगने से दो गांवों के करीब एक दर्जन परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। डीहा रहीमपुर और गंगवाई पठनान गांवों में हुई इन घटनाओं में मवेशी झुलस गए और नकदी व जेवरात भी नष्ट हो गए। पहली घटना कोठी थाना क्षेत्र के डीहा रहीमपुर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। रामू के घर से उठी चिंगारी तेज हवा के कारण फैल गई। गांव के अधिकांश लोग गेहूं की कटाई में व्यस्त थे, जिससे आग ने रामू, लवकेश, अमरकेश, रामकेश, सुमिरन, महेश, रामखेलावन, सोनू और गुल्लू के छप्परनुमा मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक अनाज, पंपिंग सेट, जेवर और गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। दूसरी घटना धनौरा ग्राम पंचायत के गंगवाई पठनान गांव में हुई, जहां किसान सुखदेव पुत्र हरिप्रसाद के घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सुखदेव के घर में रखा अनाज, रजाई-गद्दे और करीब 15 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। दोनों ही घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है। राजस्व टीम पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं चोरी करने गए युवकों को ग्रामीणों ने पीटा:रायबरेली में एक घायल, पुलिस ने 4 को पकड़ा; जबरन कार्रवाई का आरोप
    Next Article
    परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण एकता सभा का आयोजन:परशुराम चौक पर हुआ कार्यक्रम, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment