Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल अफवाह से हड़कंप:पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट; लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    7 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में गुरुवार को डीजल और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलते ही कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ गई। अफवाह के चलते लगभग पांच पंपों पर अस्थायी रूप से ईंधन खत्म होने की सूचना मिली, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 247 पेट्रोल पंप हैं और कहीं भी डीजल-पेट्रोल की वास्तविक कमी नहीं है। अफवाहों के चलते लोग अपनी सामान्य जरूरत से अधिक ईंधन भरवाने पंपों पर पहुंचे, जिससे कुछ स्थानों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति लगातार जारी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और किसी भी भ्रामक या असत्यापित सूचना पर विश्वास न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ DM की पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक:बोले- जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है, जमाखोरी करने पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    नोएडा के बरौला गांव में गैस लीक से लगी आग:तीन युवक झुलसे, सिलेंडर नहीं फटने से बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment