Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक:पैनल पर बैठकर रोया, लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा, पुलिस समझा रही

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है, वह नाबालिग है। इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया ताकि जरूरत पड़ने पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। कड़ी धूप के बीच युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे उसकी हालत को लेकर भी चिंता बनी रही। घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग तमाशबीन बने पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। पुलिस लगातार युवक को समझाने में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ था। फिलहाल, पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर की व्यवस्था देखने रिक्शा में निकले विधायक और नगरआयुक्त:मेरठ में जलभराव व गंदगी पर सख्त हुए विधायक, डिपो को कूड़ाघर बनाने पर नाराजगी
    Next Article
    IPL- हैदराबाद का स्कोर 50 पार, 4 बैटर्स आउट:दिग्वेश राठी ने लिविंगस्टन को पवेलियन भेजा, लखनऊ से शमी ने दो विकेट लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment