Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में युवती से मौलाना ने की रेप की कोशिश:पंचायत में फैसले के बाद निकाह से मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

    4 hours ago

    3

    0

    बाराबंकी में मदरसे में मौलाना पर रेप की कोशिश का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई निकाह का वादा पूरा न करने के बाद की गई है। यह घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौलाना मोहम्मद रेहान ने उसे देर रात बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया और शोर मचाया, तो आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया था। हालांकि, आरोपी ने बाद में दबाव बनाकर वह वीडियो डिलीट करवा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपी ने युवती से निकाह करने का भरोसा दिया था। लेकिन, बाद में वह अपने इस वादे से मुकर गया। पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले लगभग दो सालों से संबंध थे। एक बार यह मामला पंचायत तक भी पहुंचा था, जहां निकाह की बात सामने आई थी, लेकिन तब भी यह बात पूरी नहीं हो सकी थी। हाल ही में पीड़िता ने एक बार फिर निकाह के लिए दबाव बनाया। आरोपी युवक के दोबारा मुकर जाने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना मोहम्मद रेहान और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाराबंकी के एडिशनल एसपी विकास चंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई से नेपाल जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट:खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी घटी, काठमांडू में नहीं उतर सका
    Next Article
    परमानेंट डीजीपी के लिए यूपी सरकार ने फिर भेजा प्रपोजल:1994 बैच तक के सभी IPS के नाम, सुप्रीम कोर्ट में कल होनी है सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment