Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग निर्माण की मांग पर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ता बोले- सरकार विकास के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही

    22 hours ago

    1

    0

    देवरिया में बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को करमटार क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता विजय रावत ने किया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया और जल्द कार्य शुरू कराने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर नारेबाजी भी की गई और नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय रावत ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है और आम लोगों की बुनियादी समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की खराब हालत इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। रावत ने बताया कि बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग लंबे समय से उपेक्षित है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसका नकारात्मक प्रभाव व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने, शीघ्र बजट स्वीकृत करने और काम शुरू कराने की मांग की। सपा नेता ने लोगों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर निर्णय लेने की बात भी कही गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इनमें इमामुद्दीन खान, हरिकेश यादव, दिनेश कुमार, रणविजय सिंह, राहुल यादव, संजय सिंह, राजन गुप्ता, पट्टू सिंह ठाकुर और पंकज तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को हाथ-पैर पकड़कर टांगा:लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे, बोले- PM मोदी ने किसानों-व्यापारियों की अनदेखी की
    Next Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान पर की प्रेसवार्ता:प्रदीप मिश्रा बोले- मूल स्वरूप बहाल होने तक जारी रहेगी लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment