Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेरोजगारी और किसानों की समस्या देश की सबसे-बड़ी चुनौती-डॉ. नासिर:कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान

    3 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. सैय्यद नासिर हुसैन ने मऊ दौरे के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को देश की सबसे बड़ी चुनौतियां बताया। मऊ के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को डॉ. सैय्यद नासिर हुसैन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ. हुसैन ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ठोस समाधान देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता आज परेशान है और सरकार को इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने में लगे हैं और आगामी पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, प्रमोद सिंह, मनोज गिहार, हफिजुरहमान, महेंद्र सोनकर, नजीर अहमद, शिवाजी कन्नौजिया, शोहेल अहमद, सच्चितानंद, सुरेश राजभर, मोती राम, त्रिभुवन भारती, महक पांडेय, सरोज पांडेय, संजय चौहान, अर्शद नोमानी, अभिषेक भारती, अमरेश यादव, अनिल रेयाज और अमृत मल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौसी-फूफा भतीजे ने दर्ज करवाया मुकदमा:आरोप, जमीन के नाम पर 32 लाख ठगे: पैसा मांगने पर बंदूक दिखाकर धमकी
    Next Article
    पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बने मानद सदस्य:कानपुर क्लब ने प्रथम मानद सदस्यता से सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment