Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आज सुबह से खिली धूप:टेम्प्रेचर 32⁰C, उमस आज करेगी फिर से परेशान

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली में बारिश के बाद अब मौसम फिर बदल गया है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। आसमान साफ है और सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 83% ह्यूमिडिटी के कारण तापमान से ज्यादा उमस लोगों को परेशान करेगी। दोपहर में तेज धूप, शाम को मौसम होगा सुहाना सुबह धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा। ह्यूमिडिटी ज्यादा रहने से पसीना और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी। इससे मौसम कुछ राहत देने वाला हो सकता है। मंगलवार को छाए रहे बादल, चली थीं ठंडी हवाएं इससे एक दिन पहले मंगलवार को बरेली में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से तापमान का असर कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली और सुबह से ही तेज धूप निकल आई। तीन दिन की बारिश के बाद साफ हुआ मौसम बरेली में शुक्रवार से रविवार तक लगातार बारिश हुई थी। कई इलाकों में जलभराव के हालात बने थे। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। ठंडक बढ़ने से लोगों ने कूलर और पंखों का इस्तेमाल तक कम कर दिया था। अब मौसम साफ होने के साथ तापमान फिर बढ़ रहा है। आगे मौसम साफ रहने का अनुमान बारिश के बाद अब अगले दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह-शाम राहत रहेगी, लेकिन दोपहर में धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में घाट की तरफ फिर बढ़ी गंगा:छोटे मंदिर हुए जलमग्न, मौसम वैज्ञानिक बोले- अगले 1 सप्ताह में 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा
    Next Article
    अलीगढ़ में टेम्प्रेचर 33°C:बारिश होने के दो दिन बाद आज तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment