Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में भीषण गर्मी और लू का कहर:हीटवेव की वजह से डीएम ने बदला स्कूलों का समय

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज पारा 40.7C दर्ज किया गया, जिसके चलते दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। मौसम विभाग की चेतावनी है कि आने वाले दिनों में सूरज के तेवर और भी तल्ख होंगे। इसी गंभीर स्थिति और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के समय में कटौती कर दी है। कक्षा 1 से 8 तक के लिए नया टाइम-टेबल डीएम के आदेशानुसार, जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसइ (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली लू से बचाया जा सके। छाया और शुद्ध पेयजल के कड़े निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। उन्होंने साफ कहा है कि स्कूलों में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और बैठने के लिए पर्याप्त छाया की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों में आरओ (RO) सिस्टम खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए और जहां सुविधा नहीं है, वहां पानी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई शिक्षा विभाग ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे लू से बचाव के सभी मानकों का पालन करें। प्रशासन की पैनी नजर स्कूलों की व्यवस्थाओं पर बनी हुई है ताकि इस भीषण गर्मी में नौनिहालों को सुरक्षित रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ा:बबेरू में घंटों चला ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
    Next Article
    IPL- गुजरात के 5 बैटर्स पवेलियन लौटे:सैंटनर ने सुंदर-फिलिप्स को पवेलियन भेजा; मुंबई ने 200 रन का टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment