Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बुलडोजर की कार्रवाई, तस्वीरों में देखिए:महिलाएं फूट-फूटकर रोईं; ड्रोन से निगरानी, 40 दुकान और 5 मकान ध्वस्त

    2 hours ago

    1

    0

    सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर को जाम मुक्त करने के लिए नगर निगम का 'पीला पंजा' आज (बुधवार) सुबह 10 बजे से एक बार फिर कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे के बीच दहाड़ेगा। मंगलवार को हुई भारी तोड़फोड़ के बाद आज बाकी बचे 40 चिन्हित अवैध निर्माणों को ढहाने की तैयारी है। मंगलवार को करीब 45 निर्माण हटाए गए थे, जिसके बाद आज सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। भाजपा नेत्री डॉ. पूर्णिमा अनिल की 8 दुकानों समेत कई पक्के निर्माणों को ढहाया गया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी उम्र भर की कमाई को मलबे में तब्दील होते देख महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम पुराने नक्शों का हवाला देकर जबरन कार्रवाई कर रहा है, जिससे हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दूसरी ओर, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि यह कार्रवाई शहर के भविष्य के लिए जरूरी है। 2.4 किमी लंबी इस सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को रोजाना के जाम से मुक्ति मिलेगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली इस 'मॉडल रोड' पर बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के फुटपाथ बनाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोहाड़ापीर से धर्मकांटा तक आज भी चलेगा बुलडोजर:दुकानों-मकानों पर कार्रवाई, कल 45 निर्माण ढहाए गए थे, सीएम ग्रिड योजना के काम में आयेगी तेजी
    Next Article
    बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की तैयार हो रही सूची:कोचिंग में पढ़ाने वाले स्कूल के शिक्षकों पर गिरेगी गाज, अभियान चलाकर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment