Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बारिश:दिन में छाया अंधेरा, तेज हवा चल रही, टेम्प्रेचर 43°C, 6 मई से मौसम बदलने के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली जिले में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब 4 बजे पहले तेज आंधी चली और उसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बेमौसम बरसात ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं शहर की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक भी लगा दिया है। पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन तपती गर्मी के बीच यह फुहारें सुकून बनकर बरसी हैं। अप्रैल की 'जून वाली गर्मी' से मिली मुक्ति इस साल अप्रैल के महीने ने लोगों को जमकर झुलसाया था। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से लोग हीट वेव का सामना कर रहे थे और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। लेकिन 30 अप्रैल से मौसम में आए बदलाव ने मई की शुरुआत खुशनुमा कर दी है। आज शहर का अधिकतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है, जबकि वर्तमान में पारा गिरकर 21°C पर आ गया है। बिजली और पानी का संकट गहराया बारिश और आंधी का सबसे बुरा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। तेज हवाओं के कारण पिछले कई घंटों से शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल है। इसका सीधा असर सुबह-सुबह ऑफिस जाने वालों और गृहणियों पर पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है, जिससे दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है। आंधी से नुकसान और मौसम का पूर्वानुमान सुबह आई तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों से नुकसान की खबरें भी मिल रही हैं। कई स्थानों पर पुराने पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। अनुमान है कि सुबह 9 बजे तक आसमान साफ हो सकता है और बारिश थम जाएगी। हालांकि, बादल छाए रहने से दिनभर मौसम ठंडा बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी महिलाओं की याचिका:सेंट्रल मार्केट मामले में दो दिन पहले वकीलों को दिए थे सबूत
    Next Article
    मोपेड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किसान की मौत:अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment