Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में फंदा पर लटकी मिली महिला:भाई ने कहा- दहेज के लालच में हत्या की गई, पति के अवैध संबंधों और नशे ने उजाड़ी दुनिया

    13 hours ago

    1

    0

    'मेरी बहन ने तो मेरी शादी फिक्स की थी, कहती थी भाई तेरी शादी अपने हाथों से कराऊंगी। मुझे क्या पता था कि जिस बहन के हाथों में मेरी शादी का शगुन होना था, उसके ससुराल वाले उसे कफन ओढ़ा देंगे।' यह मार्मिक शब्द उस भाई के हैं जिसकी बड़ी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के बड़े गांव में 25 वर्षीय सर्वेश कुमारी का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि पति के अवैध संबंधों और दहेज की भूख ने उनकी बेटी की जान ले ली। विस्तार से जानिए पूरा मामला… शादी के मंडप से ही शुरू हो गया था दहेज का तांडव नवाबगंज के पंडरा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि 2 साल पहले उन्होंने अपनी बहन सर्वेश की शादी बड़े गांव के अनिल से बड़ी धूमधाम से की थी। लेकिन लालच की नींव शादी के दिन ही पड़ गई थी। वीरेंद्र के मुताबिक, लड़के वालों ने शादी वाले दिन ही दहेज को लेकर भारी हंगामा किया था। जैसे-तैसे शादी हुई, लेकिन ससुराल पहुंचते ही सर्वेश का जीवन नर्क बन गया। पति अनिल शराब का आदी निकला और नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करने लगा। अवैध संबंध और धोखे की बुनियाद पर टिका था रिश्ता भाई वीरेंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के वक्त अनिल के परिजनों और ताऊ ने झूठ बोला था कि उनके पास 12 बीघा जमीन है और लड़का कोई नशा नहीं करता। हकीकत सामने आई तो पता चला कि अनिल न सिर्फ नशेड़ी है, बल्कि उसके अपनी ही किसी रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध भी थे। विरोध करने पर सर्वेश को प्रताड़ित किया जाता था। हद तो तब हो गई जब सर्वेश गर्भवती हुई, तो आरोप है कि सास ने उसे जबरन कोई दवा खिला दी जिससे उसका गर्भ गिर गया। दो दिन पहले ही 'खुश रखने' का वादा कर ले गया था पति विवाद इतना बढ़ा कि पिछले साल मामला महिला थाने तक पहुंचा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ। सर्वेश काफी समय से मायके में रह रही थी। वीरेंद्र ने बताया कि महज दो दिन पहले सोमवार को अनिल मायके आया और हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने वादा किया कि वह अब सर्वेश को बहुत खुश रखेगा। भाई ने भावुक होकर कहा, "हमने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। मंगलवार शाम 6 बजे मां से बात हुई थी, वह ठीक थी। लेकिन 10 मिनट बाद ही फोन आया कि उसने फांसी लगा ली।" हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। वीरेंद्र के अनुसार, सर्वेश की गर्दन के पीछे जख्म के निशान हैं, जो सुसाइड में अमूमन नहीं होते। उन्होंने पति अनिल, सास ललिता देवी, ससुर महिपाल, ताऊ और मामा पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि पुलिस उनकी सही से सुनवाई नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पति और सास-ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर्वेश अपने पांच भाई-बहनों के परिवार में तीसरे नंबर पर थीं, जिनमें उनकी दो बहनें कमलेश व विमलेश और दो भाई वीरेंद्र व भूपेंद्र शामिल हैं। सर्वेश की मौत के बाद से पूरे मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायल तनाव का असर, एलपीजी आपूर्ति प्रभावित:अब 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर, प्रयागराज में एस्मा लागू
    Next Article
    नहीं भरा हाउस टैक्स तो सील हुईं 9 दुकान:10.26 लाख टैक्स बकाया पर संजस प्लेस में नगर निगम की कार्रवाई, पहले जारी हुए हैं कई नोटिस और वारंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment