Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गेहूं के खेत में मिला दिव्यांग का शव:सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के भमोरा थाना अंतर्गत सेंधी से ख्योराजपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दिव्यांग का शव गेंहू के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मौका-मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज तफ्तीश शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया में सिर पर गहरे जख्म के निशान को देख पुलिस हत्या के पहलुओं पर जांच करने में जुटी है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… शहर में चलता था ई-रिक्शा सीओ नितिन कुमार के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर गेंहू के खेत में दिव्यांग का शव मिलने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव खेत के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सीओ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आसपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश कश्यप (28 ) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि चंद्र प्रकाश सुभाषनगर थानक्षेत्र के गणेशनगर इलाके में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हालांकि, चंद्र प्रकाश एक पैर से दिव्यांग था, जिससे घटना और भी संवेदनशील बन गई है। आखिरी कॉल ने बढ़ाया शक पिता वीरपाल ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे बेटे चंद्र प्रकाश ने फोन कर बताया था कि वह बरेली से बुकिंग लेकर विजय नगला गांव आया है। उसने यह भी कहा था कि ई-रिक्शा की बैटरी डाउन हो गई है, इसलिए वह वहीं रुककर चार्जिंग करेगा और सुबह वापस लौटेगा। इसके बाद उसका कोई संपर्क नहीं हुआ, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। सिर में चोट के निशान पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रात के दौरान युवक के साथ क्या हुआ और वह खेत तक कैसे पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सनी चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में जुटी टीमें, जल्द खुलासे का दावा थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीमों को लगाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में भदोही के युवक की मौत:पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव लाया गया शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    CSK या मुंबई- कौन है IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment