Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जिला बदर ने मुस्लिम युवक को पीटा,VIDEO:‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए, फिर लात-घूंसों से मारा; बजरंग दल में रह चुका है

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली में जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने एक युवक की पिटाई कर दी। देर शाम युवक अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद उसने युवक से नाम, उम्र पूछा। जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया, ऋषभ ने उस पर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पहले उसने युवक को लात-घूंसों से पीटा, फिर उससे ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। इसके बाद गालियां देते हुए गिराकर चप्पलों से भी मारा। ऋषभ ठाकुर बजरंग दल से निष्कासित है। रविवार को उसने खुद ही घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 28 मार्च (शनिवार) की कैंट थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए वीडियो में जो कुछ हुआ? लव जिहाद के नाम पर पीटा वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे एक बाइक पर एक लड़का और लड़की खड़े हैं। ऋषभ ठाकुर लड़के से उसका नाम, पिता का नाम, उम्र और पता पूछता है। इसके बाद वह लड़की से भी बात करता है। फिर ऋषभ ठाकुर लड़के से कहता है कि उसे कई बार समझाया गया है कि “लव जिहाद” नहीं करना है। इसके बाद वह लड़के का कॉलर पकड़कर उसे कई थप्पड़ मारता है। फिर उसे नीचे जमीन पर बैठा देता है और “जय श्री राम” बोलने के लिए कहता है। वह चप्पल से मारते हुए कहता है- बोलो, हर लड़की मेरी बहन है। इसके बाद वह लड़के को लात-घूंसों से पीटने लगता है। सड़क किनारे लड़का-लड़की खड़े थे 28 मार्च (शनिवार) देर शाम एक नाबालिग लड़की अपने लड़के के साथ सड़क किनारे खड़ी होकर बात कर रही थी। इसी दौरान ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक की पिटाई कर दी। ऋषभ पर आरोप है कि उसने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही उसे डराया कि यदि वह पुलिस के पास जाने से बचना चाहता है तो उसे रुपये देने होंगे। डर के कारण युवक ने ऋषभ ठाकुर को 9 हजार रुपए दे दिए। मारपीट का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर किया अपलोड 29 मार्च (रविवार) को ऋषभ ठाकुर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही बरेली पुलिस हरकत में आ गई। कैंट पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तड़ीपार होने के बावजूद बरेली में घूम रहा था बजरंग दल से निष्कासित ऋषभ ठाकुर को 4 फरवरी को जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। 6 महीने के लिए पुलिस उसे बदायूं की सीमा में छोड़कर आई थी। लेकिन इसके बावजूद वह बरेली में छिपकर रह रहा था। कैफे कांड से चर्चा में आया था ऋषभ ठाकुर 27 दिसंबर 2025 को ऋषभ ठाकुर ने एक कैफे में घुसकर हंगामा किया था। यहां पर सुरेश शर्मा नगर की एक बीएससी नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान ऋषभ अपने 40-50 साथियों के साथ वहां पहुंच गया और छात्रा के साथ मौजूद मुस्लिम दोस्तों के साथ मारपीट की। इस दौरान कैफे में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। स्पा संचालिका से मांगी थी रंगदारी 20 फरवरी को ऋषभ ठाकुर का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए रंगदारी मांग रहा था। वह स्पा खुलवाने की जिम्मेदारी लेने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। इस मामले में भी बारादरी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ बोले- आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ऋषभ ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वसूले गए रुपयों में से 3300 रुपए बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जिला बदर होने के बावजूद जिले की सीमा में पाया गया, इसलिए उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'PDA में A का मतलब- अल्लाह और अखिलेश':मेरठ में संगीत सोम बोले- मुस्लिम नेताओं का बाप पाकिस्तान, धुरंधर फिल्म ने साबित किया
    Next Article
    जौनपुर डीएम ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की:दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment