Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जिम संचालक ने महिला डॉक्टर से रेप किया:भाई ने न्यूड वीडियो बनाए, पुलिस कस्टडी में गिड़गिड़ाए; बोले- गलती हो गई

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में जिम संचालक ने नशीली प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाकर MBBS महिला डॉक्टर से रेप किया। जिम संचालक के छोटे भाई ने महिला के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। साथ ही कमरे में लगे हिडेन कैमरे से भी वीडियो शूट किए। दो साल बाद आरोपियों ने महिला को उसके न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए मांगे। तब महिला को जानकारी हुई, कि उसके साथ रेप हुआ है। फिर महिला ने जिम छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए। धमकी देते हुए कहा कि रुपए दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में हाथ जोड़कर आरोपी भाई बोले- साहब हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा अपराध नहीं करेंगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पैनड्राइव, आईफोन और ओप्पो के मोबाइल, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और ब्लैकमेलिंग के 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। वजन घटाने के नाम पर पिलाते थे नशीला ड्रिंक मंगलवार को सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 4 मई को महिला डॉक्टर (40) ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक, वह करीब 2 साल से सिविल लाइंस स्थित 'अल्टीमेट फिटनेस जिम' जा रही थी। जिम के संचालक अकरम बेग और उसका भाई आलम बेग है। आरोपियों ने महिला को तेजी से वजन घटाने का झांसा दिया। उसे एक खास 'प्री-वर्कआउट ड्रिंक' ऑफर किया। आरोपी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला देते थे। जब महिला बेहोश हो जाती तो वह उसे जिम में बने एक प्राइवेट कमरे में लेकर जाते। इस कमरे में आरोपियों ने पहले से ही एक हिडेन कैमरा लगा रखा था। इसी कमरे में अकरम ने महिला के साथ रेप किया। उसका भाई महिला का न्यूड वीडियो शूट करता। हिडेन कैमरे में भी रेप की घटना कैद हो गई। आरोपियों ने इन वीडियो को 2 पेनड्राइव में स्टोर कर के रखा था। जिन्हें पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कर लिया। महिला डॉक्टर को न्यूड वीडियो दिखाकर मांगे 50 लाख अप्रैल में आरोपियों ने डॉक्टर महिला को उसके न्यूड वीडियो दिखाए। कहा कि अगर चाहती हो कि ये वीडियो वायरल न हों तो मुझे 10 लाख रुपए दे दो। महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जिम जाना छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बोले कि अब मुझे 10 लाख नहीं बल्कि 50 लाख रुपए चाहिए। वीडियो वायरल होने के डर से महिला ने आरोपियों को 80 हजार रुपए दे दिए। मगर आरोपियों ने पूरे पैसे देने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर 3 टीमों का गठन किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही से जिम से पेनड्राइव बरामद की। जिसमें अश्लील वीडियो थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। तलाशी के दौरान जिम में कई संदिग्ध 'शक्तिवर्धक' दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और सिरिंज मिलीं। अकरम से पूछताछ के बाद उसके भाई आलम बेग को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी वीडियो की एक कॉपी वाली पेनड्राइव और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस कस्टडी में आरोपी दोनों भाई गिड़गिड़ाते हुए दिखे। दोनों ने कहा कि हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपी बोले- कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अकरम बेग ने बताया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से जल्दी घुल-मिल जाता था। वह उन्हें तेजी से वजन कम करने का लालच देकर अपना बनाया हुआ ड्रिंक पिलाता था। फिर वह सीसीटीवी कैमरों की मदद से अश्लील वीडियो बनाते थे, ताकि बाद में मोटी रकम वसूली जा सके। दोनों ने कई महिलाओं के ऐसे न्यूड वीडियो शूट किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आलम के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छेड़खानी के कई मामले दर्ज हैं। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिम में इस तरह से जिहाद चल रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ जिम की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी जिम की जांच की जानी चाहिए और हर जिम में महिला ट्रेनर रखनी चाहिए। ………… ये खबर भी पढ़िए- जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। लौटते वक्त ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    DIOS संभल पर हाईकोर्ट ने एक लाख जुर्माना लगाया:मनमाना आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश रद्दकर कहा- वेतन से कए लाख जमा करें
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी गोली, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment