Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कार सवार डॉक्टर ने टैंपो में टक्कर मारी:किसान की मौत, चालक घायल; दवा लेकर घर लौट रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 वर्षीय किसान ओमकार कश्यप की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गांव बभिया के पास ग्रामीण बैंक के सामने हुई। किसान ओमकार कश्यप दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ओमकार कश्यप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि थार गाड़ी फरीदपुर निवासी डॉ. तौफीक अंसारी चला रहे थे। मेडिकल जांच में डॉ. अंसारी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉ. तौफीक अंसारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस में तहरीर देने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने ट्रक चालक को दबोचा:दुपट्टे से गला घोंटकर शव एनएच किनारे फेका, परिचित निकला हत्यारा
    Next Article
    जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी कार्रवाई:लखीमपुर-खीरी में एडीएम ने लिया कड़ा रुख, प्रशासन सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment