Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुस्कान के प्यार में विनय बना इमरान:अब मौत से पहले मां से बोला- धर्म बदलना मेरी बड़ी भूल थी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    "मां, मुझसे बड़ी गलती हो गई। मैंने मुस्कान के खातिर अपना धर्म तक बदल लिया और अपने भरे-पूरे परिवार से रिश्ता तोड़ लिया। मौत को गले लगाने से पहले ये भावुक शब्द विनय उर्फ इमरान ने फोन पर अपनी मां से कहे।" इसके कुछ ही देर बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। धर्म परिवर्तन और घरेलू कलह की कहानी बरेली के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत नकटिया स्थित मारिया मीट फैक्टरी के पास एक किराए के मकान में 25 वर्षीय विनय उर्फ इमरान रहता था। शुक्रवार की रात कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की सास कुरैशा के मुताबिक, शुक्रवार दिन में इमरान का अपनी पत्नी मुस्कान से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि इमरान ने मुस्कान के साथ मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद इमरान काम पर चला गया। घायल मुस्कान ने फोन पर अपनी मां को आपबीती सुनाई और डर के मारे अपने मायके बिचपुरी चली गई। शाम को दोनों के बीच फोन पर दोबारा बात हुई, लेकिन सुलह के बजाय तनाव और बढ़ गया। रात की ड्यूटी और आखिरी फोन कॉल शाम को जब मुस्कान ने इमरान से बात की, तो उसने गुजारिश की कि वह सिर्फ दिन में गाड़ी चलाया करे और रात को घर पर रहे, क्योंकि दो छोटी बेटियों के साथ उसे अकेले डर लगता है। इस पर इमरान ने दो टूक जवाब दिया कि बेटियां बड़ी हो रही हैं, इसलिए उसे ज्यादा पैसे कमाने होंगे और वह रात की शिफ्ट में भी काम पर जाएगा। बहस के बाद इमरान ने फोन काट दिया। देर रात जब मुस्कान ने दोबारा हाल-चाल जानने के लिए फोन किया, तो इमरान का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर मुस्कान अपनी मां और दोनों बेटियों के साथ रात 12 बजे किराए के कमरे पर पहुंची। वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई; इमरान कुंडे से लटक रहा था। प्रेम विवाह और सामाजिक बहिष्कार का दर्द मृतक की सास ने बताया कि 4 साल पहले विनय ने उनकी बेटी मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। प्यार को पाने के लिए विनय ने अपना धर्म परिवर्तन किया, विधिवत खतना कराया और अपना नाम बदलकर इमरान रख लिया। इस वैवाहिक जीवन से उनकी दो बेटियां (3 साल और 1 साल) हैं। हालांकि, धर्म परिवर्तन के बाद से ही विनय के अपने सगे परिवार से संबंध खत्म हो गए थे। मुस्कान की मां के अनुसार, घटना के बाद जब इमरान की मां से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि अब उनका अपने बेटे से कोई लेना-देना नहीं है। इस ठुकराहट के बाद अब ससुराल पक्ष के लोग इमरान का मुस्लिम रीति-रिवाज से सुपुर्दे-खाक करने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार का पलायन और भाई का बयान विनय उर्फ इमरान मूल रूप से बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा का निवासी था। विनय के भाई अजय ने बताया कि 4 साल पहले जब विनय ने मुस्लिम धर्म अपनाया था, तो समाज और लोकलाज के डर से उनके परिवार ने बरेली शहर छोड़ दिया था। परिवार अब रामपुर के बिलासपुर में जाकर रहने लगा है। अजय ने कहा कि तब से हमारा भाई से कोई खास मतलब नहीं रहा था, हालांकि वह एक-दो बार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलने आया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व छात्र बोले नहीं सोचा था इस मुकाम तक पहुंचेंगे:CSJMU के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट में हुई एलुमिनाई मीट
    Next Article
    मैनपुरी में 332 किलो ड्रग्स नष्ट, VIDEO:ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई, 1 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ भट्टी में जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment