Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी गोलीबारी में पैर में लगी गोली

    2 hours ago

    2

    0

    बरेली के भोजीपुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए हैं। इस दौरान हुई गोलीबारी में शातिर बदमाश अफसर अली पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी बाल-बाल बचा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी का सामान और अवैध असलहा बरामद हुआ है। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग थाना भोजीपुरा पुलिस सोमवार तड़के करीब 2:45 बजे बासुन्धरन ढाल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर बोरियां टांगे पैदल आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खेतों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक गोली आरक्षी दीपक की बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए। कंधे पर लादकर अस्पताल ले गई पुलिस पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी अफसर अली पुत्र अली शेर निवासी बदायूं के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसका साथी हसनैन उर्फ साहिल निवासी शाहजहांपुर खेतों में छिप गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल अफसर अली को पुलिसकर्मी अपने कंधे पर लादकर इलाज के लिए ले गए, जिसका वीडियो भी चर्चा में है। चोरी का सामान और असलहा बरामद पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक गैस सिलेंडर, चूल्हा, 10 स्टील की थाली और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। ये दोनों आरोपी प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में हुई चोरी की घटना में भी शामिल थे। दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। अफसर अली पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं हसनैन उर्फ साहिल पर भी 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन अब इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म:घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    बदायूं में आधी रात से सुबह तब बारिश:आज भी ऐसा मौसम रहने के आसार, दोपहर में 28 डिग्री रहेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment