Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में नवविवाहिता की मौत:2 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रविवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कलां निवासी बरखा के रूप में हुई, जिसकी शादी इसी साल 9 फरवरी को कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा से हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बरखा का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों के अनुसार, खाना खाने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में आराम करने चले गए थे। बरखा का देवर आशीष जब उसे बुलाने ऊपर गया, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने जाल हटाकर खिड़की से देखा तो बरखा का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस को 112 पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही कैंट इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर और सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की बड़ी बहन शांति शर्मा ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बहन से फोर व्हीलर की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शादी में उनके भाई ने बुलेट मोटरसाइकिल दी थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए बरखा को उकसा रहे थे। शांति शर्मा ने कहा कि उन्होंने उनकी बहन को दो महीने भी नहीं जीने दिया और उसकी हत्या कर दी। शांति शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि बरखा के पति ने उसे फोन पर गोलियां लाकर खाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि बरखा ने उनसे बात करते हुए बताया था कि उसका पति उसे गोलियां खाने के लिए कह रहा है, और उसी शाम उसकी हत्या कर दी गई। शांति शर्मा ने शरीर पर चोट के निशान का जिक्र करते हुए कहा कि बरखा के पैर और हाथ बंधे हुए थे और गर्दन पर भी चोट के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसे बुरी तरह मारा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव:रोरावर क्षेत्र में क्षत-विक्षत हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    परिषदीय स्कूलों में पहुंची मोनाश यूनिवर्सिटी की टीम:वाराणसी में AI, डिजिटल एजुकेशन पर फोकस, छात्रों से संवाद कर परखी गुणवत्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment