Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पास्ता मसाला, घी और चायपत्ती के सैंपल फेल:कई दिनों पहले जांच के लिए भेजे गए थे, दुकानदारों से मांगा जवाब

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली के कई नामी दुकानों से पूर्व में लिए गए खाद्य पदार्थो के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। जांच में पास्ता मसाला, घी और तेल में मिलावट पाई गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। 30 दिन में जवाब देने को कहा है, जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन प्रतिष्ठानों के सैंपल लिए गए थे जांच रिपोर्ट के मुताबिक, परसाखेड़ा स्थित एचएन फूड प्रोडक्ट्स का 'चटपटा पास्ता मसाला' असुरक्षित पाया गया है। इसमें फंगल ग्रोथ मिली है। वहीं, श्यामगंज स्थित मूर्ति इण्टरप्राइजेज का भुना चना औरामाईन रंग से रंगा हुआ मिला। इसके अलावा, रिच इण्डिया टी (श्यामगंज) की चायपत्ती में प्रतिबंधित 'सनसेट यलो' रंग पाया गया है। इज्जतनगर के मुल्ला जी चावल वाले के यहां से लिए गए 'सप्तऋषि ब्राण्ड' के मिर्च पाउडर में हानिकारक सूडान रंग की पुष्टि हुई है। घी, तेल और मसालों में भी मिलावट शहर के नामी प्रतिष्ठान दीपक स्वीट्स एण्ड आईसक्रीम (सिविल लाइन्स) का घी जांच में अधोमानक पाया गया है। इसी तरह, नारियावल स्थित बाला जी ट्रेडर्स का 'राजहंस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल' और मुल्ला जी चावल वाले के यहाँ से लिए गए धनिया व हल्दी पाउडर मिलावटी पाई गई है। विभाग ने सभी संबंधित कारोबारियों को 30 दिन के भीतर अपील करने का समय दिया है, वरना कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली को लेकर चलाया चेकिंग अभियान आगामी होली पर्व को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। टीम ने फरीदपुर तहसील के 09 कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया, जिसमें खामियां मिलने पर उन्हें सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। दूध और पनीर के नमूने लैब भेजे गए गुरुवार को टीम ने शिफा डेरी (परसौना रोड) और आयूष कुमार शर्मा (प्रेमनगर) के यहां से मिश्रित दूध के नमूने लिए। वहीं, नारियावल स्थित राजेश मिल्क क्रीम विक्रेता के यहां से पनीर का सैंपल भरा गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेज दिया गया है। विभाग ने साफ किया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखे बाघ और भालू, VIDEO:पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया, वन्यजीवों के रोमांचक पल
    Next Article
    कानपुर में 14 यूनिवर्सिटी की 900 फर्जी डिग्रियां मिलीं:MSc पास मैथ टीचर सरगना, 1.50 लाख में घर बैठे BTech कराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment