Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पड़ोसियों में चले ईंट-पत्थर:ईंट लगने से महिला की मौत, इलाके में दहशत

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित जाटवपुरा टायर मंडी में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। बुधवार को हुई मारपीट और पथराव की घटना में 65 वर्षीय मारुख बेगम की ईंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार इमरान नामक व्यक्ति अपने घर पर सब्जी बेचने का काम करता है। आरोप है कि पास में किराने की दुकान चलाने वाले अर्सल पुत्र नदीम ने इमरान के साथ अश्लील हरकत की। इमरान ने इसकी शिकायत अर्सल की मां से की, जिससे आरोपी पक्ष नाराज हो गया। इसी बात पर अर्सल और उसके साथियों ने इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए इमरान घर के अंदर भाग गया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने चाचा-ताऊ के साथ पहुंचे और इमरान के घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब वे सफल नहीं हुए तो बराबर की दीवार से पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान फेंकी गई एक ईंट इमरान की मां, 65 वर्षीय मारुख बेगम पत्नी मोबीन, के सीने में जा लगी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका पहले से दिल की मरीज थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेमनगर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में देवी महागौरी की पूजा:चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगा ILS सिस्टम:कोहरे में सुरक्षित लैंडिंग हो पाएगी, पायलटों को मदद मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment