Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में शादी के दिन दूल्हे की मौत:घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात; पिता बोले- पसंद का कोट-पैंट लाया था

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली जिले के शाही क्षेत्र के सुभाष नगर में शादी के दिन एक दूल्हे का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शनिवार सुबह हुई इस घटना से परिवार में शोक छा गया। शाम को उसकी बरात जानी थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी राम दास के पुत्र देवेंद्र कुमार मौर्य (23) के रूप में हुई है। पहले देखिए तस्वीरें… देर रात तक डीजे पर किया था डांस परिजनों ने बताया कि शनिवार को देवेंद्र की बरात जानी थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे तक देवेंद्र ने घर में डीजे पर डांस किया था, जिसके बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की। घर से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देवेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसके दाहिने हाथ में शादी का कंगन और हाथों में मेहंदी लगी थी। वह दो दिन पहले ही बरेली से अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था। ऐसे में पूरा परिवार हैरान मान रहा है कि वह आत्महत्या कैसे कर सकता है। पिता रामदास मौर्य ने बताया है कि जिस घर से बरात जानी थी, वहां एक साथ दो लड़कियों की बरात आनी थी। रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। घटना से परिजनों में गहरा दुख है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष देवेश सिंह ने बताया कि- प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में पुलिस वर्दी में चोरी करता दिखा व्यक्ति:पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी के अंदर से मोबाइल लेकर फरार, CCTV
    Next Article
    "अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा अभी हमने इस्तेमाल ही नहीं किया", ईरान ने किया इजरायल-US को चौंकाने वाला दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment