Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में शादी के दिन दूल्हा पेड़ से लटका मिला:रात 2बजे तक किया डांस, शाम को बारात थी; पिता बोले- पसंद का कोट-पैंट लाया था

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जिस घर से शनिवार शाम बारात जानी थी, उसी घर के दूल्हे का शव सुबह आम के पेड़ से लटका मिला। शनिवार सुबह हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता रोते हुए बोले- मेरा बेटा अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था। रात में 2 बजे तक उसने सब रिश्तेदारों के साथ डांस भी किया था। आज सुबह ये क्या हो गया। कुछ समझ नहीं आ रहा। वो आत्महत्या नहीं कर सकता है। मामला शाही क्षेत्र के सुभाष नगर का है। पहले देखिए तस्वीरें… रात 2 बजे तक जश्न, सुबह मिली लाश सुभाष नगर में रहने वाले देवेंद्र कुमार मौर्य(23) की शनिवार शाम को बारात जानी थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 2 बजे तक वह घर में डीजे पर डांस करता रहा। इसके बाद वह बहनोई और रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया। सुबह कमरे में नहीं मिला, ढूंढने पर खुला राज शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो वह कमरे में नहीं मिला। घबराए परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। हाथ में शादी का कंगन, मेहंदी भी नहीं सूखी थी देवेंद्र के पिता रामदास मौर्य ने बताया- मेरे बेटे के हाथ में शादी का कंगन था और हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी। वह दो दिन पहले ही अपनी पसंद का कोट-पैंट खरीदकर लाया था। वो ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। जिस घर से बारात जानी थी, वहां एक साथ दो शादियों की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे, माहौल खुशी का था। लेकिन सुबह होते ही सब कुछ बदल गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है।हालांकि, मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाने में हुआ। शुरुआती वजह ड्राइवर को झपकी मानी जा रही है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मां-बेटी से मारपीट:खेत में नाली बनाने को लेकर हुआ विवाद, SP से कठोर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया:संतकबीर नगर में कहा- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment