Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरनाला में कांग्रेस की रैली:राहुल गांधी पहुंचे; खड़गे बोले- नरेंद्र मोदी तो सरेंडर मोदी हैं, ट्रंप के सामने सिर झुका रहे

    16 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के बरनाला में पहुंच गए हैं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। खड़गे ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि पंजाब की धरती पर किसान और मजदूरों की महारैली हो रही है। यहां बातें किसानों के पक्ष में होंगी। जैसे आप तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़े थे। वैसे ही आप केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप को 2 मोर्चों पर बड़ी लड़ाई लड़नी है। एक तरफ मोदी सरकार तो दूसरी तरफ पंजाब सरकार से लड़ना है। हमारी सरकार अपनी जमीन, जंगल और भूमि रक्षा के लिए कानून लेकर आई। लेकिन आज केंद्र सरकार हर चीज बेच रही है। नरेंद्र मोदी तो सरेंडर मोदी हैं। खड़गे ने कहा कि यह ट्रंप के सामने सरेंडर कर रहे हैं। वहां सिर झुका रहे हैं। नाक रगड़ रहे हैं। जो ट्रंप कहता है वह करते हैं। यह देश को बेचने का काम कर रहे हैं। अपने देश को गुलामी में रखने का काम कर रहे हैं। उनकी बी टीम भी उनका साथ दे रही है। रैली में जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा केजरीवाल जैसे काले अंग्रेज पंजाब को लूटने आए थे, आज वह लूटकर लेकर जा रहे हैं। आज पंजाब के लोग आपकी तरफ देख रहे हैं। आपने एमएसपी की लीगल गारंटी, मनरेगा की बात कही है। आपने मुझे तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया। बड़े-बड़े बिजली के बिल माफ किए। हर वर्ग के लिए काम किया। राहुल जी आप आगे बढ़ो, हम आपके साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब 2027 का फतवा कांग्रेस के हाथ में देने जा रहा है। आप महीने में एक बार पंजाब आओ। जो लोग 2029 में राहुल गांधी को पीएम देखना चाहते हैं वह हाथ खड़ा करें। हम पंजाब वाले तीन चीजें आपसे चाहते हैं। जब अपनी सरकार आए तो जो हमारी पहचान (पंजाब) जय जवान जय किसान वाली थी, मोदी ने जो धोखा किया, अग्नीवीर भर्ती शुरू कर दी, जब सरकार बने तो सेना की रैगुलर भर्ती शुरू हो। अग्नीवीर की भर्ती बंद हो। इंडो अमेरिकन एग्रीमेंट किया गया। उससे किसानों को नुकसान होगा। 1947 से लेकर जब तक मनमोहन सिंह की सरकार रही है, हमने डब्ल्यूडीयू को नहीं माना। इस डील को कैंसिल किया जाएगा। रैली से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- शादी करेंगे पक्का है, जल्द खुशखबरी देंगे:मां से कहा- लड़की देखना शुरू करो; गुरु आज्ञा पर माता की पसंद से होगा विवाह
    Next Article
    रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा कमबैक, नया गाना ‘रैना’ किया रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment