Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा और अशोक नगर में 6 घंटे की बिजली कटौती:10 से अधिक मोहल्लों में केस्को कराएगा केबिल बदलने का काम

    3 hours ago

    1

    0

    सोमवार को शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग केस्को की ओर से केबल डालने और केवी रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन अशोक नगर, हर्ष नगर और 80 फीट रोड स्थित सीसामऊ मार्केट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बर्रा और आसपास के क्षेत्रों में 6 घंटे का शटडाउन बर्रा, गंगापुर, बीमा चौराहा, नवशील धाम और न्यू आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक बिजली शटडाउन रहेगा। यहां केबल और लाइन सुधार का काम किया जाएगा। पी रोड और चावला मार्केट में भी असर पी रोड, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कुछ स्थानों पर 11 बजे से 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत और केबल डालने के कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दाखिले में अब दस्तावेज नहीं बनेगा बाधा:आधार और जन्म प्रमाण पत्र के बिना भी मिलेगा प्रवेश, शासन का ऐतिहासिक फैसला
    Next Article
    सऊदी से सीतापुर के युवक का शव भारत आएगा:रियाद दूतावास ने रवि गोपाल के लिए एनओसी जारी की,18 मार्च को हुई थी युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment