Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे से 3 दिन पहले लखनऊ में छात्र की मौत:कोचिंग के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा; पिता बोले- सेना में जाना चाहता था

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में NDA की तैयारी कर रहे एक छात्र की हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हॉस्टल डिफेंस कोचिंग परिसर में ही बना है। मौत की सूचना पाकर उसके पिता हाथरस से लखनऊ पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की जान कोचिंग संचालकों की लापरवाही से गई। बेटा पहली मंजिल पर रहता था। वह 5वीं मंजिल पर कैसे गया? बेटा काफी देर तक तड़पता पड़ा रहा लेकिन कोई नहीं पहुंचा। मृतक छात्र रोहित शर्मा (16) हाथरस के मुल्तान गेट के रहने वाले हरीश शर्मा का बड़ा बेटा था। परिवार में पिता के अलावा मां लीना, भाई हर्ष और बहन हर्षिता हैं। पिता हरीश, कासगंज में विकास भवन में सहायक लेखा अधिकारी पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटे का 1 जुलाई को जन्मदिन आता। वह दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए खुश भी था। घटना बंथरा थाना क्षेत्र स्थित टारगेट डिफेंस एकेडमी आवासीय कोचिंग की शुक्रवार रात की है। हॉस्टल की 2 तस्वीरें- अब पढ़िए पिता ने जो बताया- दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए मांगे थे पैसे मृतक के पिता हरीश शर्मा ने बताया- शुक्रवार रात 10:15 बजे बेटे के दोस्तों ने फोन पर बताया कि रोहित छत से गिर गया है। उसे हम लोग अस्पताल लेकर जा रहे हैं। कुछ देर बाद बताया कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। हमारे बेटे का 1 जुलाई को जन्मदिन था। रोहित ने 2 दिन पहले अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने का प्लान बताते हुए कुछ पैसे मांगे थे। तब मैंने उसे 500 रुपए ऑनलाइन भेज दिए थे। उसे यह कहकर बहलाया था कि बर्थडे से पहले कुछ और रुपए भेज दूंगा। हमें नहीं पता था कि वह बर्थडे मनाने से पहले संसार में नहीं रहेगा। चप्पल गायब, मोबाइल फोन कमरे में मिला रोहित को पांचवीं मंजिल से गिरने को बताया जा रहा है, उस छत पर निर्माण का कार्य चल रहा है। छत पर चारों तरफ बाउंड्री वॉल या रेलिंग नहीं लगी हुई है। वह फर्स्ट फ्लोर पर रहता था, लेकिन पांचवीं मंजिल पर क्या करने और क्यों गया? उसकी चप्पल वहां पर नहीं मिली। मोबाइल फोन कमरे में मिला। अगर वह 3 मंजिल छोड़कर 5वीं मंजिल पर घूमने भी गया होता तो अपना फोन तो लेकर गया ही होता। वह नीचे गिरा, इसकी CCTV फुटेज मिली है। लेकिन, वह ऊपर तक गया कैसे, इसकी फुटेज नहीं मिली। साथी दौड़कर पहुंचे, प्रबंधन को जानकारी दी बेटा गिरने के बाद काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा और उस दौरान हॉस्टल प्रबंधन स्टाफ का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा। बेटे के गिरने की आवाज सुनकर उसके साथ रहने वाले छात्रों ने बाहर जाकर देखा, तब इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। उसके बाद उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देश की सेवा करना चाहता था, मौत की जांच हो मृतक छात्र के पिता हरीश शर्मा ने CCTV फुटेज से मामले की जांच करने के साथ मोबाइल की भी कॉल डिटेल जांच की मांग की है। उन्होंने कहा- मेरे बेटे ने देश की सेवा करने के लिए एनडीए एकेडमी जॉइन की थी। बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। यह घटना संदिग्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए। बंथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने कहा- रोहित तीसरी मंजिल से नीचे गिरा है। इस मामले में मृतक के पिता ने भी छत से गिरकर मौत होने की तहरीर देते हुए मामले की जांच की मांग की है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना का सही कारण पता चल सकेगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया : ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव एनकाउंटर में मारा गया है। शनिवार तड़के 4 बजे पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने STF पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में नदी में नहाते समय जीजा-साले की डूबने से मौत, दोस्त आधे घंटे तक लगाता रहा मदद की गुहार
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस आएंगे:विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment