Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने राजपाल गौतम को हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाया:लखनऊ मंडल जोन इंचार्ज रह चुके हैं, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

    1 hour ago

    2

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हरदोई जिले के जिलाध्यक्ष पद पर राजपाल गौतम को नियुक्त किया है। पार्टी ने यह बदलाव करते हुए जिले की कमान उन्हें सौंपी है। इस मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बसपा ने कटियारी क्षेत्र के बेहटा रंपुरा गांव निवासी राजपाल गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यह घोषणा छह जिलों के बसपा जिलाध्यक्षों की सूची में की गई। राजपाल गौतम की मां बेहटा रंपुरा ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। वह कम उम्र में भी इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। नियुक्ति से पहले, राजपाल गौतम पार्टी के लखनऊ मंडल जोन इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। अपनी नियुक्ति पर राजपाल गौतम ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करके पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। उनके मनोनयन पर बसपा नेता रामसेवक वर्मा, प्रमोद सहगल, ओम प्रकाश गौतम और अवनीश वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इन नेताओं ने कहा कि इस नियुक्ति से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव होने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वही समर्थकों का मानना है कि राजपाल के मनोनयन के बाद जिले में बसपा की नींव पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टंकी की सीढ़ी गिरी, 2 बच्चे 60 फीट पर फंसे:सिद्धार्थनगर में 7 घंटे से चल रहा रेस्क्यू; 1 की मौत, 2 आईसीयू में
    Next Article
    देवरिया में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया जहर:हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, देर रात मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment