Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा पूर्व विधायक और भाई को 3-3 साल की सजा:कोर्ट ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने और पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में सुनाया फैसला

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में MP/MLA कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने शुक्रवार को मेंहदावल के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद ताबिश खान और उनके भाई इफ्तेखार को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2016 में पुलिसकर्मी से मारपीट से जुड़ा है। जब धर्मसिंहवा थाने में तैनात कांस्टेबल कमाल अहमद के साथ पूर्व विधायक और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई थी। विवाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश को लेकर हुआ था, जिसमें कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी गई थी। कोर्ट ने इस कृत्य को गंभीर मानते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में कानून को हाथ में लेना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने दोनों आरोपियों पर कारावास के साथ आर्थिक दंड भी लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। आगामी ब्लॉक प्रमुख और विधानसभा चुनाव से पहले आए। इस निर्णय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। ताबिश खान पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। एक बार फिर चुनावी तैयारी में जुटे बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औद्योगिक इकाइयों से दूषित हो रहा आमी का पानी:किसान नेता ने प्रशासन को चेताया; कहा- लोगों में फैल रही बीमारी
    Next Article
    विहिप-बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:अवैध कब्जों, आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment