Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती जिला अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र पर हंगामा:गार्ड से मारपीट, एसआईसी को धमकी, घटना सीसीटीवी में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिला अस्पताल में शनिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के गार्ड से मारपीट की और एसआईसी (SIC) के कक्ष में घुसकर अभद्रता की। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के परिजन एक माह पुराने मृत्यु प्रमाण पत्र को लेने अस्पताल पहुंचे थे। वे सीएमएस से मिलने की मांग कर रहे थे। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें थोड़ी देर प्रतीक्षा करने को कहा, जिस पर वे उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में तैनात गार्ड सुमित कुमार यादव को धक्का दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर जबरन एसआईसी खालिद रिजवान अहमद के कक्ष में घुस गए। कक्ष में उन्होंने एसआईसी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी दी। इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईसी खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और कर्मचारियों के साथ मारपीट करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जेल में कैदी की मौत:हत्या के प्रयास मामले में बंद था, परिजनों ने लगाए आरोप
    Next Article
    दैनिक भास्कर प्रधान रेटिंग सर्वे प्रचार वाहन रवाना:कानपुर में BJP विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment