Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला:हाल ही में पास की थी 12वीं की परीक्षा, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के गुवाव गांव में एक 17 वर्षीय छात्रा दीपिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। दीपिका अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसने इसी वर्ष औद्योगीकि इंटर कॉलेज भटपुरवा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता शिवराज जब शाम को घर लौटे, तो उन्होंने बेटी को इस हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना अध्यक्ष जीवन तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपिका की बड़ी बहन लखनऊ में रहकर जेएनएम की तैयारी कर रही हैं। छोटी बहन की खबर मिलते ही वह तत्काल घर के लिए रवाना हो गईं। परिवार में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में राजस्व-परिषद के गेट पर नीम का पेड़ गिरा:देर रात चली आंधी से गेट क्षतिग्रस्त, मार्ग बाधित, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन निर्माण में तेजी:मेंहदावल से पसाई तक मिट्टी पटाई का कार्य अंतिम दौर में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment