Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, फिर घर आकर सो गए

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। जवान बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी को लेकर 3 दिन पहले और आज विवाद हुआ था। इसके बाद जवान घर आकर सो गए थे। इसके बाद हमलावर ने घर में घुसकर गोली मार दी। जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची, वहां से सबूत जुटाए। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। अब जानिए पूरा मामला धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास का बेटा नैन सिंह (38) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस समय पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग थी। 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे और 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था। नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों रिमी (12), आयुष (7) के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई थी। नैन सिंह की मां विमला अपनी बेटी अंजू के घर मेरठ में थी। पिता खेत पर गए हुए थे। छोटा भाई प्रदीप मोदीनगर अपने काम पर था। घर में शनिवार को प्रदीप की पत्नी पिंकी और जवान नैन सिंह मौजूद थे। नैन सिंह सो रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर एसएसपी अविनाश पाण्डे, इंचौली थाना पुलिस और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद धनपुर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। गांव के ही युवक से चल रही थी रंजिश गांव वालों ने बताया- गांव के महेश से जवान की पुरानी रंजिश चल रही थी। तीन दिन पहले और आज विवाद भी हुआ था। इसके बाद जवान घर पर जाकर सो रहे थे। एसएसपी अविनाश पाण्डे ने बताया- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बदायूं में फरियादी से अभद्रता करने पर कोतवाल समेत दो सस्पेंड; थाने में गाली-गलौज की, धक्के देकर बाहर निकाला
    Next Article
    बरेली में बच्चे का शव तालाब में मिला:चेहरा गल चुका, कपड़ों से हुई पहचान; 5 महीने पहले घर के बाहर खेलते समय हुआ था लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment