Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिश्नोई समाज ने फिर सलमान खान को चेताया:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- एक्टर डरते हैं कोई आकर मार देगा; मुकाम धाम में माफी मांगें, हम करेंगे सुरक्षा

    1 day ago

    4

    0

    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के बाद यह उनका दूसरा बयान है। राजस्थान के जोधपुर जिले के जाजीवाल धोरा में हुए खीर महोत्सव में मंच से देवेंद्र बुड़िया ने कहा- यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा। बुड़िया यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को खुली चेतावनी हुए कहा- सलमान खान डरा हुआ है। बेवजह हाथ-पांव कांप रहे हैं कि कोई आकर मार देगा। इसीलिए यदि शांति चाहता हैं, वह बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' आए और माफी मांगें, तो हम माफ कर देंगे। हम सुरक्षा भी करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के रहने वाले समाज के युवाओं के साथ कनाड़ा में हो रहे भेदभाव को लेकर देवेंद्र बुड़िया ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कनाड़ा दूतावास से बिश्नोई समाज को टारगेट ना करने के लिए पत्र भी लिखा था। इसके अलावा एक बयान में उन्होंने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा था कि हमें उस पर गर्व है। बुड़िया बोले- लॉरेंस हमारा भाई, हमारा बच्चा बुड़िया ने गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा कि वो हमारा भाई है, हमारा बच्चा है। उस बच्चे के मुंह से गुरु महाराज के लिए निकल गया कि सलमान खान यदि यहां आए, जांभेश्वर भगवान के धाम मुकाम में आकर समाज से माफी मांग ले, तो मेरी तरफ से और समाज की तरफ से माफ कर देंगे। मोबाइल की फ्लैश जलवाकर समर्थन मांगा देवेंद्र बुड़िया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप सभी अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट एक बार चालू करें। अपने भाई लॉरेंस के लिए और यह कहें कि सलमान को यहां आकर मुकाम में माफी मांगनी पड़ेगी और हम उसे माफ कर देंगे। इसके बाद उसकी सुरक्षा भी हम ही करेंगे। जीव रक्षा करेगा तो हमेशा के लिए उसका डर मिट जाएगा। गैंगस्टर लॉरेंस को बताया था अपना हीरो छह दिन पहले बुड़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि लॉरेंस के खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। अभी भी समय है, सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। वे अगर ऐसा करते हैं तो समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था। हरियाणा में पूर्व CM के बेटे से ठन चुकी देवेंद्र बुड़िया हरियाणा में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ विवाद हो गया था। बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर महासभा से जबरन इस्तीफा देने के लिए दवाब बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ महासभा में बड़े फैसले लिए। देवेंद्र बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई से बिश्नोई रत्न वापस ले लिया और बदले में कुलदीप ने देवेंद्र बिश्नोई को महासभा के प्रधान पद से हटवाकर अन्य व्यक्ति को प्रधान बना दिया। हालांकि दोनों के बीच यह लड़ाई अब भी कानूनी रूप से जारी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' जाकर माफी मांगें। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर
    Next Article
    आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment