Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के सामने पिता ने जहर निगला:झांसी मेडिकल कॉलेज में 2 दिन बाद दम तोड़ा, पत्नी भांजे की शादी में गई थी

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के सामने जहर खा लिया। बेटी जब तक पिता को बचाने की कोशिश करती, तब तक वह शीशी खोलकर जहर निगल चुके थे। आनन फानन में परिजन उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला निवाड़ी के हीरापुर गांव का है। सितौरा गांव गई थी पत्नी मृतक का नाम राकेश अहिरवार (44) पुत्र मूलचंद्र अहिरवार था। वह निवाड़ी के हीरापुरा गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई सुरेश कुमार अहिरवार ने बताया- मेरा भाई राकेश खेती किसानी करता था। उसकी पत्नी अनीता अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए सितौरा गांव गई थी। घर पर राकेश और उसकी बेटी थी। 27 मार्च को राकेश शराब पीकर आ गया। इस दौरान उसने जहर खा लिया। जब तक बेटी जहर की शीशी छीन पाती, तब तक वह जहर निकल चुका था। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर आज भाई की मौत हो गई। राकेश अहिरवार की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार के मजदूर की मेडिकल कॉलेज में मौत:हरदोई की गल्ला मंडी के पास शराब ठेके के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था
    Next Article
    कौशांबी में अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तमंचा-कारतूस बरामद कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment