Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने की सिलबट्टे से कुचकर मां की हत्या:शराब पीने के लिए डांटा, तो हमला किया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक बेटे ने अपनी मां की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी। सोमवार रात आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। उस समय उसकी मां घर की छत पर बैठी थीं। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच गुस्से में बेटे ने सिलबट्टे से मां के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों की लड़ाई सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… डांटने पर बेटे ने मां पर सिलबट्टे से किया हमला महिला का नाम हरकू (70) पत्नी पंजना है। वह अपने बेटे आत्माराम के साथ खैरा गांव में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे आत्माराम शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी मां हरकू घर की छत पर बैठी थीं। वहीं आत्माराम भी पहुंच गया। मां ने उसे डांटा और खाना खाने के लिए कहा, जिस पर आत्माराम भड़क गया और गुस्से में हमला कर दिया। इसी दौरान आत्माराम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाकर मां के सिर पर वार किया। इसके बाद उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हरकू खून से लथपथ पड़ी मिलीं। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करते थे आत्माराम के बेटे सनी ने बताया, “मेरे पापा शराब के आदी हैं। वह अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इससे पहले भी उन्होंने मेरी मां सावित्री देवी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद मैं और मेरी मां सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के नदनपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में अलग रहने लगे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:डबल मर्डर में MLA अभय सिंह बरी, MP-MLA कोर्ट का 19 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    सोनभद्र में दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:कोर्ट ने 55 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment