Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी पैदा होने पर महिला को ससुराल से निकाला:भाई-बहन पर हमला, देवर ने चाकू से वार किया, अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में बेटी पैदा होने पर एक विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। जब वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची, तो उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि देवर ने चाकू से वार किया, जिससे महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की मदीना कॉलोनी की है। सर्कुलर रोड निवासी आसमा शनिवार को अपने भाई आदाब के साथ ससुराल पहुंची थी। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और बातचीत का प्रयास करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़िता के बड़े भाई शौकीन ने बताया कि आसमा की शादी वर्ष 2023 में मदीना कॉलोनी निवासी अरशद से हुई थी। शादी के करीब एक साल तक सब ठीक रहा, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि बेटे की चाह में आसमा को प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह लगभग डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को जब आसमा अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची, तो आरोप है कि उसके देवर शाहरुख ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान महिला को लात-घूंसों से भी पीटा गया और पेट में भी वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल आसमा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में DM ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण:पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर साधुओं की कार पलटी:अयोध्या से लौट रहे 5 घायल, 2 लखनऊ रेफर, टायर फटने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment