Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा के तरहटी कालिंजर में शराब ठेका हटाने की मांग:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताई परेशानी

    2 hours ago

    2

    0

    बांदा जिले के तरहटी कालिंजर गांव के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र और शारदा माता मंदिर के पास स्थित यह ठेका गांव में अशांति और अव्यवस्था का कारण बन रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि यह शराब का ठेका कालिंजर बघेलाबारी मुख्य सड़क पर है। यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।। ग्रामीणों की शिकायत है कि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली बच्चियों और महिलाओं को शराबियों की अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। शराबी दुकानों और घरों के सामने बैठकर शराब पीते हैं, वहीं उल्टी और पेशाब करते हैं। नशे में धुत लोग अक्सर वहीं लेटे रहते हैं। जब उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है, तो वे गाली-गलौज और झगड़ा करने लगते हैं। इस माहौल के कारण बच्चे और महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तरहटी कालिंजर स्थित इस देशी शराब ठेके को बस्ती के बाहर स्थानांतरित करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में शहीद दिवस पर तिरंगा यात्रा:मेरा युवा भारत ने स्वतंत्रता सेनानी झूरी सिंह को श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी:कानपुर सांसद बोले-पुलिस की कार्रवाई सही, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment